Muneer khan
2026-05-05 01:06:10
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भवानीपुर सीट पर हुए चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़े मुक़ाबले में हरा दिया ।
आधिकारिक नतीजों के अनुसार, इस सीट पर कुल 20 राउंड की मतगणना हुई। शुरुआती दौर में शुभेंदु अधिकारी ने बड़त बनाई, हालांकि कुछ समय बाद ममता बनर्जी ने करीब 16000 वोटों की बड़त हासिल कर ली थी। लेकिन बाद के राउंड में मुक़ाबला पलट गया
मतगणना के 17 वें राउंड में एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी आगे निकल गए और इसके बाद उन्होंने अपनी बड़त लगातार बनाए रखी। अन्ततः उन्होंने करीब 15000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की ।
आकड़ों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी को लगभग 73463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58349 वोट प्राप्त हुए । इस तरहन करीब 15000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से ये मुक़ाबला समाप्त हुआ ।