News | राष्ट्रीय समाचार

देश भर में अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए, 2 रुपये प्रति लीटर महंगा, बड़ी हुई क़ीमत 14 मई से लागू की जायेंगी

News Image

2026-05-14 17:21:35

नई दिल्ली: बड़ती महंगाई को देखते हुए अमूल ने दूध की कीमत में 2 प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी कर दी है। दूध का नया मूल्य 14 मई से लागू हो जाएगा। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) कई प्रोडक्ट बनाती है जो पूरे देश में निर्यात किए जाते हैं। 1 मई 2025 को भी अमूल के द्वारा दाम बड़ाये गए थे।

      जीसीएमएमएफ द्वारा एक बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया है की 14 मई को अमूल दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बड़ा दी जाएगी। उनके अनुसार प्रति लीटर 2.3-3.5 प्रतिशत बड़ाई गई है जो की खाद की महंगाई की दर को देखते हुए कम है।जीसीएमएमएफ ने बताया की उत्पादन और परिचालन के महंगा हो जाने के चलते ये बढ़ोतरी की गई है। इसी साल जानवरों का चारा, दूध की पैकिंग और ईधन में जो बढ़ोतरी हुई है जिससे चीज़ें काफ़ी महँगी हो गई हैं । सहकारी संस्था ने बताया की उसके जितने भी सहकारी सदस्य हैं उन्होंने किसानों द्वारा खरीदे गए दूध में 30 रुपए प्रति लीटर वसा की बढ़ोतरी की गई है । अगर मई 2025 का आंकड़ा देखा जाए तो उसकी तुलना में 3.7 प्रतिशत अधिक है ।