News | राष्ट्रीय समाचार

एक बार फिर उत्तर प्रदेश कि राजनीति को हवा देने की कोशिश, मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा नाम बदलने से ज़्यादा रोज़गार और विकास पर ध्यान दे सरकार

News Image

2026-05-08 01:26:46

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर टिप्पणी कर के सुर्खियों में हैं, देवबंद का नाम बदल कर देववृंद किए जाने की माँग को ले कर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । 

      ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन देवबंद का नाम बदल कर देववृंद किए जाने की माँग पर अपनी तीखी टिप्पणी को ले कर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा किसी गाँव या कस्बे का नाम बदलने से उस गईं या कस्बे के लोगों को शिक्षा और रोज़गार नहीं मिलने वाला, और ना स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने वाला है ।लोगों को नाम बदलने की नहीं बल्कि अच्छी शिक्षा बेहतर रोज़गार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ज़्यादा ज़रूरत है । सरकार को नाम ना बदल कर के लोगों की सुविधाओं पर कार्य करना चाहिए।

        किसान और ग़रीबों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत 

मौलाना ने बरेली और शाहजहांपुर के घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कहा की देश में आज भी लोग ग़रीबी और भूख से जूझ रहे हैं। उन्होंने मीरगंज में गरीबी के हाथों मजबूर हो कर किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने को देश के लिए बेहद गंभीर और विचार करने का विषय बताया। मौलाना ने कहा की ऐसे नाम बदलने का किया फ़ायदा जहाँ किसान भूख और ग़रीबी से जूझते हुए मौत को गले लगा रहे हों। 

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की ज़रूरत 

मौलाना ने आगे कहा की एक आम आदमी की असल ज़रूरत उच्च कोटि की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का प्राप्त करना है। गाँव हो या शहर हर जगह विद्यालय और विश्वविद्यालय की ज़रूरत है जिससे उच्च कोटि की शिक्षा पाना हर आम आदमी की पहुँच में हो, वहीं अच्छे अस्पतालों का निर्माण भी कराया जाना चाहिए जिससे किसी भी देशवासी की मृत्यु इलाज ना मिलने के कारण ना हो। नौजवानों के लिए सरकार रोज़गार के अवसर प्रदान करे और किसानों का भी ध्यान रखा जाए किसानों की फसलों की उचित दर तय की जाए तब जा कर ये देश उन्नति करेगा । 

नाम बदलने वाली राजनीति पर गंभीर चिंता व्यक्त की 

मौलाना ने नाम बदलने की राजनीति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा की नाम बदलने वाली राजनीति करने वालों ने क्या कभी कोई ऐसा काम किया है  जिससे किसी की भूख प्यास मिटी हो । उन्होंने कहा की देश की मुख्य समस्या नाम बदलना नहीं है मुख्य समस्या है आम लोगों की ज़रूरतें अगर सरकार इसके अनुसार काम करती है तभी बदलाव आयेगा अन्यथा नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला।