Muneer khan
2026-05-09 02:00:49
पुलिस को घर से मिली चूहों को मारने की दवा दरअसल चूहों को मारने के लिए थी ही नहीं। उस दवा का इस्तेमाल चूहों को घर से भगाने के लिए किया जाता है, क्युकी उस दवा की गन्ध को सूंघ कर चूहे दूर भाग जाते हैं मरते नहीं हैं ।
मुंबई में बिरयानी खाने के बाद तरबूज़ खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामला और भी उलझता जा रहा है। पहले तो ये माना जा रहा था चूहे मारने की दवा की वजह से चारों लोगो की मौत हुई है, लेकिन जब फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस की अब तक की जांच पर पानी फिर गया। घर में मिली चूहे मारने की दवा की जब जांच की गई तो पता चला उस दवा में जानलेवा पदार्थ ज़िंक फास्फाइड था ही नहीं। वहीं पुलिस को हैरान करने वाली बात ये है कि यही ज़हरीला पदार्थ मरने वालों के विसरा और तरबूज़ के सैंपल में मिला है । अब सोचने वाली बात ये है की ये ज़हरीला पदार्थ मरने वालों के घर में पहोंचा कैसे? अब पुलिस इस बात की जाँच करने में जुटी है की तरबूज़ में ज़हर आया कहाँ से, और अगर ये किसी की साज़िश है तो इस साज़िश के पूछे कौन है। हर आने वाली नई रिपोर्ट मामले को और उलझा देती है वहीं दूसरी और मृतकों की मौत की वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है।
इस मामले में पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है की घर में जो दवा मिली थी उसकी जाँच में सामने आया की वो दवा चूहों को मारने के लिए थी ही नहीं। उस दवा का इस्तेमाल चूहों को घर से भगाने या फिर घर में आने से रोकने के लिए किया जाता है। क्युकी उस दवा में ऐसी गंध है जिसे सूंघते ही चूहे रुक नहीं लेट हैं भाग जाते हैं लेकिन मरते नहीं हैं क्यूंकि उस दवा में ज़िंक फास्फाइड था ही नहीं। जबकि चूहों को मारने के लिए दवा में ज़िंक फास्फाइड ही मिलाया जाता है तो इससे साबित हुआ घर में मिली दवा ज़हरीली नहीं थी।
पुलिस की जाँच का एंगल या तो चूहे मारने का ज़हर या साज़िश
बिरयानी के बाद तरबूज़ खाने से मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के मुंबई में भिंडी बाज़ार के रहने वाले थे। मारने वालों की जब फॉरेंसिक रिपोर्ट आई तो बहुत ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। पहले जो फॉरेंसिक जांच में सामने आया उसके अनुसार डोकडिया परिवार की मौत फ़ूड पॉयजनिंग से हुई ही नहीं है, उनकी मौत ज़िंक फास्फाइड से हुई है जो चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल किया जाता है। ये मामला पूरी तरह से उलझ चुका है पुलिस मामले की तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही है ।