Muneer khan
2026-05-10 01:49:40
भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ कड़ा रुख़ अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए ट्रेनी दरोगा विमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। एंटी करप्शन टीम द्वारा ट्रेनी दरोगा विमल कुमार के ख़िलाफ़ कार्यवाही किए जाने के बाद पूरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
बरेली:- भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ कड़ा रूख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए ट्रेनी दरोगा विमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। एंटी करप्शन टीम द्वारा ट्रेनी दरोगा विमल कुमार के ख़िलाफ़ कार्यवाही किए जाने के बाद पूरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई। अनुराग आर्य ने सख्त लहज़े में चेताते हुए कहा है की अगर भविष्य में किसी भी पुलिस कर्मी के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार की कोई शिकायत मिली और वो जाँच में लिप्त पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी यहाँ तक की उस पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने से भी कोई गुरेज नहीं किया जाएगा।
ट्रेनी उपनिरीक्षक विमल कुमार चौहान जो की इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र की बैरियर-02 चौकी पर तैनात हैं। एंटी करप्शन टीम को विमल कुमार के ख़िलाफ़ एक शिकायत मिलती है इसी शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन द्वारा कार्यवाही की गई। 8 मई को इसी भ्रष्टाचार की शिकायत के आधार पर विमल कुमार को चौकी में ही ट्रैप किया गया था । भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत थाना सीबीगंज में मामला दर्ज किया गया है ।
मामला संगीन मानते हुए एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा दरोगा विमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अनुराग आर्य द्वारा कहा गया की दरोगा विमल कुमार ने अपने पद का ग़लत इस्तेमाल करते हुए लापरवाही, स्वैच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और कदाचार का परिचय दिया है । विभाग द्वारा भी जाँच की जा रही है ।
इस बड़ी कार्यवाही की बाद अनुराग आर्य ने पूरे पुलिस विभाग को सख्त लफ़्ज़ों में चेताया है। अगर भविष्य में किसी भी कर्मी के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की शिकायत मिली या कोई भी कर्मी घूसखोरी या ताक़त का ग़लत इस्तेमाल करते पाया गया तो वो स्वयं कठोर दंड का भागीदारी होगा वो किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।