Muneer khan
2026-04-27 01:05:01
ईरान और अमेरिका के मध्य दूसरे राउंड की जंग बंदी की बात चीत भी बीच में लटकती दिखाई दे रही है । शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान के उच्च नेताओं से बात करने और जंग को हमेशा के लिए ख़त्म करने के लिए तेहरान की माँगो की फ़ेहरिस्त पाकिस्तान के उच्च नेताओं के सामने रखने के बाद इस्लामाबाद से ईरान के लिए वापस लौट गए । जिससे अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे राउंड की शांति वार्ता के भविष्य को ले कर असमंजस बढ़ गया है ।
जैसे ही अराघची पाकिस्तान से ईरान के लिए रवाना हुए तुरंत अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ऐलान कर दिया की अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ़ और जेरेड कुशनर भविष्य में ईरान से बात करने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएँगे और कहा की हमारे पास सारे ऑप्शन मौजूद हैं ।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर के बताया कि मैंने ईरानियों से बात करने के लिए पाकिस्तान जाने वाले अपने सभी प्रतिनिधियों की यात्रा स्थगित कर दी है । उन्होंने बताया बहुत ही ज़्यादा वक़्त की बर्बादी हो रही है, काम का बोझ भी ज़्यादा है । कोई भी नहीं जानता सत्ता किसके हाथ में है यहाँ तक के उन्हें ख़ुद ही नहीं पता । हमारे पास सारे विकल्प हैं ।जबके उनके पास कोई विकल्प नहीं । अगर उनको बात करनी है तो बस उनको एक फ़ोन करना होगा । पाकिस्तान पहुँच कर ईरान के विदेश मंत्री ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ से मिले ।