Muneer khan
2026-04-27 23:41:38
वॉशिंगटन में पत्रकारों के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय रात के खाने में उस वक्त अफ़रा तफ़री मच गई, जब एक हथियार बंद हमलावर ने कई राउंड फायरिंग कर दी । ट्रम्प समेत कई बड़े नेताओं की जान बाल बाल बची । तुरंत घेराबंदी कर के हमलावर को काबू कर लिया गया और राष्ट्रपति ट्रम्प को तुरंत वहां से निकाल कर सुरक्षित जगह ले जाया गया ।
अफरा तफरी के माहौल में लोग अपनी जान बचाते नज़र आये कुछ लोग मेज़ के नीचे छुप गए । चश्मदीद लोगो ने बताया कि अंडर ग्राउंड बॉलरूम के बाहर से गोली चलने की आवाजे सुनाई दे रही थी । एक गोली एक अधिकारी को भी लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उस अधिकारी की जान बच गई । हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन निवासी कैलिफोर्निया के टोरेंस के रूप में हुई है ।
अंतरिम पुलिस प्रमुख कैरोल ने कहा कि इस वक्त ये बताना मुश्किल है कि हमलावर का मकसद क्या था । वाशिंगटन डीसी के अंतरिम पुलिस प्रमुख ने बताया कि संदिग्ध के पास एक शॉटगन एक हैंडगन और कई चाकू थे । कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंस , रक्षामंत्री पीट हेगसेथ, विदेश मंत्री रूबियो समेत कई नेता मौजूद थे।